फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मलिन बस्ती में शनिवार की शाम छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने दो महिला समेत चार हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 257 ग्राम हेरोइन व 7200 रुपये नकदी बरामद किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अवैध ढंग से मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। शनिवार की दोपहर मुखबिर के जरिये एएसपी विनोद कुमार को सूचना मिली कि पिपरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मलिन बस्ती में कुछ लोग मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। एएसपी ने पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्र के प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, रेणुकूट चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह बताए स्थान पहुंचे। पुलिस को देखते ही बस्ती में मौजूद संदिग्ध दो महिला समेत चार लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अब्दुल अंसारी पुत्र नुरुल हक अंसारी, शरीफा खातून पत्नी अब्दुल अंसारी निवासी मलिन बस्ती वार्ड एक पिपरी, उत्कषर् अंसारी पुत्र आजाद अंसारी व रोजा अंसारी पत्नी उत्कर्ष अंसारी निवासी जामा मस्जिद के समीप पिपरी के कब्जे से 257 ग्राम हेरोइन व 7200 रुपये नकद मिला। उन्होंने बताया कि हेरोइन तस्करों के कब्जे से बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हेरोइन के कारोबार में लिप्त कई लोगों के बारे में जानकारियां दी है। उनकी निशानदेही पर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य की तलाश जारी है। कहा कि रविवार को सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें