फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से गर्भवती समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में बृहस्पतिवार को सवारी से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमे सवार गर्भवती महिला एवं उसकी डेढ़ साल की बेटी समेत 4 लोग गंभीर रूप से लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सवारियों से भरी ऑटो पनौली से घोरावल की तरफ जा रही थी।खुटहां गांव में घोरावल - राबर्ट्सगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में पनौली निवासी गर्भवती महिला संगीता (27) उसकी पुत्री नेमी (1.5 वर्ष) तथा ऑटो चालक राजेंद्र (36) व उसकी पत्नी चिरौंजी देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा चारो घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारो घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें