घोरावल में गोवंशों के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
घोरावल। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक पशुओं को ले जा रहे 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के गढ़वा निवासी थाना केतार के ग्राम नवाडीह निवासी विजय कुमार रजत, थाना रमना के करचा निवासी सुरेंद्र बैठा, थाना केतार के बलिगढ़ निवासी उमेश कुमार बैठा और राजेश बिंद हैं। उनके चंगुल से 10 पशु मुक्त कराए गए। पशुओं को बिक्री के लिए झारखंड ले जाया जा रहा था।
शनिवार को एसआई आशुतोष राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फुलवारी चौराहे के पास घेरेबंदी कर एक पिकअप को पकड़ा। तलाशी में वाहन के अंदर क्रूरता पूर्वक 5 गाय और 5 बछड़े (कुल 10) लदे पाए गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।