महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव के पास रीवां-रांची मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब दस बजे दो बाइकों की टक्कर में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। दुद्धी कोतवाली के दुद्धी वार्ड तीन निवासी विशाल कुमार (21) व खजूरी निवासी गुड्डू (20) के साथ दुद्धी से विंढमगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही हिराचक गांव के पास पहुंचे विंढमगंज की तरफ से दुद्धी जा रहे आतिश (19) व उषा (15) के साथ बाइक से तेज रफ्तार आकर सीधे आमने-सामने उनकी जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस पहुंची और चारों घायलों को दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद