फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा के साथ सगे दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज । थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के पास सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर राकेश राय ने सगे भाइयों को आठ किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांजा के साथ पकड़े गए उसरी गांव निवासी सुबाष पाठक और उसके भाई विकास पाठक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। बतादें कि एसपी डॉ. अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध ढंग से मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें