कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर मंगलवार और सोमवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की दोपहर बाद करीब एक बजे ओदार निवासी अनंजय चतुर्वेदी (23) पुत्र सनद कुमार चतुर्वेदी, अंकित सिंह (20) पुत्र दिनेश सिंह व नेवारी निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र मुन्नीलाल को स्थानीय पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल अंकित सिंह ने बताया कि बाइक से वह अनंजय चतुर्वेदी के साथ डीजल लेने घोरावल आए था। वापस लौटते समय खुटहां गांव में राबर्ट्सगंज मार्ग पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बचाने में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में पैदल जा रहे वीरेंद्र भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना बकौली गांव में हुई। जयमोहरा गांव निवासी श्यामा विश्वकर्मा 50 जगन्नाथ सोमवार रात आठ बजे मजदूरी करके साइकिल से घर वापस जा रहे थे। जयमोहरा गांव में एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए। कार सवार लोगों ने उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया।