घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खजुरौल गांव में तंत्र-मंत्र के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मंगलवार को ओझा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। सोमवार को मारपीट की घटना में एक पक्ष से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
खजुरौल निवासी बंधु अपने पड़ोस में रहने वाले भागीरथी से तंत्र-मंत्र को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह बंधु (55) व उसके पुत्र महेश (25) और दूसरे पक्ष के भागीरथी, रघु तथा रविंद्र में लाठी-डंडों चले। पुलिस ने घायल बंधु तथा महेश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बंधु व महेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में तीनों आरोपियों रविंद्र, भागीरथी व रघु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को महुअरिया निवासी ओझाई करने वाले गटरू पुत्र प्रभु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।