नगवां बांध का खोला गया चार फाटक। संवाद
रामगढ़। अत्यधिक बारिश के कारण नगवां बांध के चार फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 3245 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 450 क्यूसेक पानी धंधरौल बांध को कर्मनाशा कट नहर के जरिये दिया जा रहा है। शेष पानी सिलहट बांध होते हुए कर्मनाशा नदी के रास्ते चंदौली जनपद की ओर छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग ने पानी छोड़े जाने को लेकर चंदौली जनपद को भी सतर्क कर दिया है। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ज्यादा बारिश के कारण बांधों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।