रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू मार्केट में बृहस्पतिवार को नव विवाहिता का घर में फंदे से लटकता शव मिला। चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
न्यू मार्केट निवासी कुश की शादी चार दिन पूर्व शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर में मप्र के बैढ़न निवासी आस्था के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जब विवाहिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कोई उत्तर नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसका आस्था का शव अंदर एसबेस्ट्स सीट के लिए लगे पाइप के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पति कुश व अन्य ससुरालीजनों का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। लड़की की छोटी बहन भी उसके साथही आई हुई थी। वह भी घर में ही मौजूद थी। उसने किन परिस्थितियों में फंदा लगा लिया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।