फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गिट्टी परिवहन के लिए फर्जी परमिट उपलब्ध कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में गिट्टी परिवहन के लिए फर्जी परमिट उपलब्ध कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड। स्
विज्ञापन
सोनभद्र। गिट्टी-बालू परिवहन के लिए फर्जी परमिट उपलब्ध कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को दबोचा जा चुका है। यह गिरोह फर्जी सिक्योरिटी पेपर का उपयोग कर परमिट तैयार करता था, जिनमें समाप्त हो चुके लाइसेंस के पेपर भी शामिल थे। खान विभाग की तहरीर पर एक माह पहले मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि पिछले माह रैकेट के खुलासे के बाद वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा और एसओजी प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हनुमान मंदिर परिसर में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास से मुद्रक और कंप्यूटर भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में फर्जी सिक्योरिटी पेपर तैयार करने की बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध दस्तावेज और जानकारी के आधार पर जांच जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों का मंगलवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें