फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय मासूम की रोटावेटर में फंसकर मौत

विज्ञापन
मृतक सूर्यप्रकाश (फाइल फोटो)। स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के चोरट-पनौली गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय सूर्यप्रकाश की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और चीख-पुकार मच गई। घटना के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक फरार बताया जा रहा है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव निवासी संतोष का छह वर्षीय पुत्र सूर्यप्रकाश कक्षा एक का छात्र था। वह स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर ओदार-मुड़िलाडीह में पढ़ता था। मंगलवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद वह अपनी मां कंचन देवी के साथ खेत की ओर चला गया था। उसकी मां खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थी, जबकि सूर्यप्रकाश पास के खेत में चल रहे गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर दो अन्य बच्चों के साथ बैठ गया। ट्रैक्टर रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे जब ट्रैक्टर खेत की जुताई कर रहा था, तभी अचानक सूर्यप्रकाश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और चलते हुए रोटावेटर में फंस गया। रोटावेटर में बुरी तरह से फंसने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर गांव के ही मनोज मिश्रा पुत्र सचिता मिश्रा का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर मालिक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें