फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर इंस्ट्राग्राम पर किया अपलोड, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआरपी केे गिरफ्त में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाले आरोपित युवक। स्रोत जीआरपी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चोपन-चुनार रेल लाइन के बीच रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना युवकों को भारी पड़ गया। रेलवे पुलिस ने ऐसे छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई हैं। इसमें चार युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी कर दिया है। आरपीएफ चुर्क चौकी प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले छह युवकों ने रेलवे लाइन पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने युवकों की पहचान कर चार युवकों को गिरफ्तार उनके विरुद्ध रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया। आरोपी रमेश कुमार, अवनीश कुमार यादव, हरिओम और राकेश का चालान कर दिया। इसमें एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बताया कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें