फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर चार हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में धीरज की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दुद्धी सीओ राम आशीष की अगुवाई में पुलिस की कई टीमें मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगा दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि धीरज की हत्या के मामले में पांच के खिलाफ नामजद हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार की शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घटना में शामिल चार आरोपी रजखड़ तिराहे पर हैं और कहीं भागने के फिराक में हैं। पुलिस की टीमें मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर मौजूद कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने भाग रहे चार लोगों को पकड़ कर पूछताछ की तो वे हत्यारोपी निकले। पकड़े गए हत्यारोपी रंजीत पुत्र हरेंद्र, सुनील गोश्वामी पुत्र लखन प्रसाद, गोल्डन पुत्र महेश प्रसाद, रिषी कुमार पुत्र शिवकुमार निवासीगण जाबर है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। बता दें कि जाबर गांव निवासी धीरज जायसवाल (25) पुत्र कुंजबिहारी को शुक्रवार की देर रात्रि कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद पिटाई करते हुए गला दबाकर मार दिया था और शाहपुर में एक दुकान के बाहर लेटा कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें