फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत केकराही व बहेरा में 59-59 लाख से निर्मित अमृत सरोवर निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को किया गया। विधायक विधान परिषद श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) व जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने इसकी आधारशिला रखी।
विज्ञापन

केकराही में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि दस ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत से 59 लाख रुपये से अमृत सरोवर का निर्माण कार्य होगा। एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के तहत हमारी सरकार अमृत सरोवर का निर्माण कार्य करा रही है। जिला पंचायत से प्रथम चरण में केकराही, बहेरा, करमाव, पेटराही, नौडीहा, बुड़हर कला सहित अन्य ग्राम पंचायतों में कार्य होगा। जिला पंचायत सदस्य मालती देवी, मोहन सिंह कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, रामचंद्र, शशि सिंह, धीरज सिंह, अरुण सिंह, नीरज सिंह, मधुसूदन सिंह, सरोजमा, राजू केशरी, बलदेव सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, ओम प्रकाश केशरी, रामप्रताप मिश्र, विजय नारायण मिश्र, रणजीत सिंह कृष्ण मुरारी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें