फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लटका मिला शव

Tue, 03 Jul 2018 11:19 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जमा लोग
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज के हर्ष नगर में मंगलवार को गुमनैन (20) का शव उसके सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में धरन से रस्सी के सहारे लटकता मिला। दो दिन पूर्व गुमनैन अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था। दुकान से दुर्गंध निकलने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई। सीओ, कोतवाल ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ शव को पीएम के लिए भेजवाया।   
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के आर्य नगर निवासी गुमनैन ने दीपनगर के अनवर का किराए पर मकान लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोली थी। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से लोगों ने बदबू  महसूस की। पड़ोस के एक व्यक्ति ने गुमनैन के घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने दुकान का शटर उठाया तो रस्सी के सहारे गुमनैन लटक रहा था। शटर में ताला बंद नहीं था। मृतक के शरीर का मांस गल चुका था। घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने कोतवाल और सीओ को घटना से अवगत कराया।
घटनास्थल पर पहुंचे कि सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने मृतक के घरवालों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। मृतक के भाई तनु ने बताया कि रविवार की शाम गुमनैन घर से यह कह कर निकला था कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। इस नाते वे लोग उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। कोतवाल और चौकी इंचार्ज जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें