फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के पूर्व सांसद भाई लाल कोल का प्रयागराज में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Sun, 09 Aug 2020 11:18 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
पूर्व सांसद भाई लाल कोल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र के पूर्व सांसद व छानने विधानसभा से पूर्व विधायक भाई लाल कोल का बीमारी के दौरान प्रयागराज में रविवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पूर्व 21 जुलाई को उनकी पत्नी रामदुलारी का भी स्वर्गवास हो गया था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सांसद भाई लाल कोल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व सांसद ने सबसे पहले भाजपा से विधायक बनकर राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद वह भाजपा को छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार होकर सोनभद्र के उपचुनाव में उतरे और सांसद बने। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और छानबे विधानसभा से विधायक चुने गए।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो के साथ पूर्व सांसद भाई लाल कोल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व सांसद के निधन पर सपा चौधरी श्याम नारायण यादव, पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह, तूफानी लाल यादव, अरविंद यादव और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला पंचायत प्रकोष्ठ के जयप्रकाश उपाध्याय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दुबे, बसपा के सियाराम जैसल और विकासखंड लालगंज के प्रमुख नरेंद्र गिरी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें