फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूर्व मंत्री को रास नहीं आ रही जेल की हवा, बेचैनी में गुजरी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी की सोनभद्र जेल पहुंचते ही बेचैनी बढ़ गई है। यहां आने के बाद से ही वह बैरक में इधर-उधर घूम रहा है। नींद, चैन भी गायब है। बुधवार को उसके तीन करीबियों ने जेल में पहुंचकर मुलाकात की। पूर्व मंत्री से मिलने वाले हर व्यक्ति पर जेल प्रशासन की पैनी नजर है। उन्हें गेट पर सघन तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी को पिछले दिनों दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। अवैध रूप से मीट बिक्री को लेकर उस पर दर्ज मुकदमे में मेरठ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मेरठ जेल में रखा गया था। वहां से शासन के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा में लोकर मंगलवार की रात सोनभद्र जिला जेल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पूर्व मंत्री को क्वारंटीन बैरक में सामान्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री जेल की हवा रास नहीं आ रही। बैरक में दाखिल होने के बाद से ही बेचैनी बढ़ी हुई। वह अपने बैरक में बार-बार उठकर टहल रहा है तो कभी सोने का प्रयास कर रहा है। बुधवार को तीन लोगों ने जेल में पूर्व मंत्री से मुलाकात की। यह सभी उनके पारिवारिक सदस्य रहे। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व मंत्री को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें