फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िजले में पूर्व नक्सली रोकेंगे फर्जी मतदान

Wed, 01 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
असलहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बंदूक छोड़ चुके पूर्व नक्सली अब लोकतंत्र के प्रहरी बनेंगे। विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए प्रशासन इनको कमान सौंपने जा रहा है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी की देखरेख में थानावार कमेटी बनेगी। इसके अध्यक्ष आत्मसमर्पित नक्सली होंगे। इसमें स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। समिति फर्जी मतदान रोकने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और नक्सल फ्रंट पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग करेगी।

सोनभद्र की सीमा से सटे झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य है। इन राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में नक्सल गतिविधियां अभी थमी नहीं हैं। ऐसे में यूपी के विधानसभा चुनाव में इन राज्यों के नक्सली खलल भी पैदा कर सकते हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सोमवार को इंटर स्टेट बार्डर की बैठक हो चुकी है, जिसमें संयुक्त ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार हुई है। अब प्रशासन ने चुनाव को लेकर पूर्व नक्सलियों का भी सहयोग लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इनमें उन पूर्व नक्सलियों को शामिल किया जाएगा जो आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन जी रहे हैैं।जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित गांवों में फर्जी मतदान रोकने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और नक्सल फ्रंट पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए थानावार कमेटी गठित होगी। पूर्व नक्सलियों की अध्यक्षता में गठित होने वाली यह कमेटी चुनाव के साथ सामाजिक सौहार्द कायम रखने, स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का काम करेगी।
विज्ञापन


पूर्व नक्सलियों की अलग से एक कोर कमेटी भी गठित होगी जो हर नक्सल प्रभावित बूथ पर जाकर लोगों से फर्जी वोटिंग रोकने की अपील करेगी। थानावार बनने वाली कमेटी में एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी भी शामिल किये जाएंगे। 20-20 सदस्यों की समिति बनेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें