फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सर्पदंश से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार; परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 08 May 2025 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सर्पदंश से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजन हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन
मौके पर रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के करमा थाना अंतर्गत अतरौलिया गांव में सर्पदंश से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने हंगामा मचाया। जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अतरौलिया गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी चंद्रकला देवी (37) गांव की पूर्व बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं। वह बुधवार को दोपहर में अपने घर में ही जमीन पर सोई थी। अचानक उसे सांप ने डस लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां से राहत न मिलने पर निजी अस्पताल गए, मगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल पहुंचने तक महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मेमो के जरिए पुलिस को दी और पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस से शव मांगने लगे। वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


इनकार करने पर जिला अस्पताल के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बैठ गए। इससे हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से वार्ता कर रास्ता खाली कराया। बाद में उन्हें शव सौंप दिया गया। ग्राम प्रधान आलोक मिश्रा ने बताया कि मृतक चंद्रकला पूर्व में ग्राम पंचायत की क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें