फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीपीएस में छात्र परिषद का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया। हिंडाल्को के यूनिट हेड एन. नागेश ने छात्र प्रतिनिधि शिवेंद्रनाथ पांडेय व कौशिकी ने दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नौ दिवसीय रीप्रिज्म-2021 का भी समापन हुआ। मुख्य अतिथि एन. नागेश ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही नहीं, बल्कि आप सभी हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें क्योंकि अनुशासन में रहकर ही आप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। रीप्रिज्म-2021 के समापन समारोह में प्राइमरी के विद्यार्थियों ने आदित्य बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों के उत्पाद और उनकी विशेषताओं पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डेफनी अंगरा ने आभार जताया। इस मौके पर हिंडाल्को के एचआर प्रमुख जसबीर सिंह, छात्र-छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें