फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने वन भूमि पर जुताई रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती प्रांत के शीशटोला गांव में सैकड़ों बीघे वन भूमि पर ग्रामीणों ने नजर है। शनिवार को एक किसान ने वन भूमि के इस जमीन पर जोत कोड़ शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी जोत रोकवा दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सीमा से सटे शीशटोला में वर्षों से वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को बारिश होते ही एक किसान ने हल बैल लेकर खेतों की जुताई शुरू कर दी। पूर्व प्रधान पति पीडी जायसवाल ने बताया कि सैकड़ों बीघा वन भूमि ग्रामीण कब्जा करने के फिराक में है। वन विभाग इसे रोकने में हर साल विफल हो रहा है। गांव से सटे जंगल की कई बीघा भूमि पर धीरे-धीरे ग्रामीण कब्जा कर रहे हैं। जब मामले की जानकरी वन विभाग को मिली तो वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर जाकर खेत जुताई पर रोक लगा दिया है। वही ग्रामीणों की मानें विभाग की लापरवाही के कारण लगातार जंगल सिकुड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग वन भूमि पर सुरक्षा खाई खोद कर वन भूमि को सुरक्षित करे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अवध नरायण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी केवल दो बिस्वा भूमि पर ही जोत कोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें