फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वन विभाग देगा एनओसी, जल्द शुरू होगा बकहर नदी पर लघु सेतु का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बकहर नदी पर प्रस्तावित लघु सेतु निर्माण कार्य वन विभाग की आपत्तियों के चलते अब तक शुरू नहीं हो सका है। अब इस दिशा में जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के निर्देश पर वन विभाग ने एनओसी की प्रक्रिया तेज कर दी है। घोरावल से मिर्जापुर मार्ग पर धुरकरी गांव के पास बकहर नदी पर अंग्रेजों के जमाने का पुल बना है। यह पुल जर्जर हो चुका है। इसकी जगह नए लघु सेतु का निर्माण दस साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
इसी मार्ग से मिर्जापुर से कांवड़ लेकर श्रद्धालु शिवद्वार आते हैं। नौ जुलाई को अमर उजाला ने फिर जर्जर पुल से गुजरेगी कांवड़ यात्रा, नदी उफनाने पर बढ़ेगी चुनौती शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड से जवाब तलब किया। प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर को आवश्यक अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

एनओसी मिलते ही पुल का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें