फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लकड़ी काटने से मना करने पर वन विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बभनी रेंज के गोहड़ा वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम लकड़ी काटने से मना करने पर तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें वन दरोगा और पांच वाचरों को चोट आई है। वन विभाग की तहरीर पर दुद्धी कोतवाली पुलिस सात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता के मुताबिक, गोहड़ा वन क्षेत्र में लकड़ी तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को रेंज के वन दरोगा अरविंद तिवारी, वाचर बुद्धि नारायण, लक्ष्मी नारायण, प्रभात, शिव प्रसाद और अवध बिहारी गोहड़ा वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग जंगल से लकड़ी लेकर आते दिखे। जब वन दरोगा ने लकड़ी काटने से मना किया तो उन्होंने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा और पांच वाचर घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। तस्करों को वाचरों ने पहचान लिया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि दुद्धी कोतवाली में विंध्याचल कन्नौजिया, हरिचरन यादव, तपेशर यादव, भगवान दास, प्रदीप यादव, धर्मजीत गोंड और कुलदीप यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वन दरोगा अरविंद तिवारी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, बलवा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें