बभनी। नक्सलियों की तलाश में छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे नक्सल प्रभावित गांव शीशटोला, रम्पाकुर, बिछियारी और नवाटोला में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवानों ने कांबिंग की। ग्रामीणों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्या सुनी। पुलिस फोर्स ने महुअरिया से होकर बचरा, बरवाटोला, भंवर, करमघट्टी होते हुए नवाटोला, रम्पाकुरर, डूमरहर, बिछियारी और शीशटोला के जंगल में कांबिंग किया। तीन घंटे तक कांबिंग के दौरान नक्सलियों के बारे में भी लोगों से जानकारी ली। कहा कि अगर गांव में किसी भी अपरिचित व्यक्ति को देखें तो उसे अपने घरों में पनाह न दें। अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन देता है या कुछ कहता है तो इसकी सूचना तत्काल थाने को दें। कांबिंग में बभनी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, बीजपुर प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, म्योरपुर एसएचओ अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।