चेरुई की जंगल में काबिंग करते एसपी आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार को नक्सलियों की तलाश में फोर्स के साथ एसपी आशीष श्रीवास्तव ने चेरूई, मरकुड़ी, धोराधर जंगल में कांबिंग की। प्राथमिक विद्यालय बघना में आयोजित जन चौपाल में एसपी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
बतादें कि सीमावर्ती राज्यों में नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को नक्सल आपरेशनल कार्यक्रम के तहत कोतवाली राबर्ट्सगंज, थाना चोपन, जुगैल, रामपुर बरकोनिया थाने की फोर्स के अलावा सीआरपीएफ, पीएसी के साथ एसपी ने मरकुड़ी, चेरूई, धोराधर के जंगलों को खंगाला। कांबिंग के दौरान फोर्स आवश्यक उपकरण जैसे-हैण्ड सेट/मैटल डिटेक्टर/आर्म्स एमुनेशन के साथ), आधुनिक असलहों के साथ लैश रही।इस दौरान एसपी ने जंगली इलाकों में रहने वालों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। तत्पश्चात एसपी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बघना, पर जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया।
एसपी ने लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिए । कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें। इसमेें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जारी गाइडलाइन के पूर्ण रुप से पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस व मास्क के उपयोग के बारे में भी बताया गया । कांबिंग सीओ आदि मौजूद रहे।