फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के मद्देनजर सीमा पर फोर्स अलर्ट

Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
CRPF - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जंगल में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने महिला नक्सली प्रमिला को मार गिराया। जबकि दो दर्जन से अधिक नक्सली  बच निकले। फोर्स के बढ़ रहे दवाब को देखते हुए नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते है। इसका इनपुट मिलने के बाद एसपी ने जिले से सटे चारों राज्यों पर आधुनिक असलहों से लैस जवानों को अलर्ट कर दिया है, ताकि नक्सली प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों का नामोंनिशान मिटान के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए नक्सली जिले के सीमावर्ती जंगलों में पनाह लेने की फिराक में है। क्योंकि पूर्व में झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और एमपी पुलिस का दबाव पडने पर वहां के नक्सली जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेकर यहां के बेरोजगारों को गुमराह कर अपने टीम में शामिल करने काम करते थे। लेकिन वर्ष 2012 मेें यूपी पुलिस ने प्रदेश से नक्सलियों का सफाया कर दिया है।


फिर भी पड़ोसी राज्यों के नक्सलियों से खतरा बना रहता है। शनिवार को कबीरधाम में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच घंटों मुठभेड़ चली। इसमें गोली लगने से महिला नक्सली प्रमीला की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक नक्सली भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों से बचकर निकले नक्सली जिले में प्रवेश न करने पाएं इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन


एसपी किरीट राठोड ने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाले संपर्क मार्गों व जंगली रास्तों पर जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात कर जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा चारों राज्यों के बार्डर को स्पर्श करने वाले नक्सल इलाकों के थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन कांबिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें