साल के पहले दिन अधिकतम पारा बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक दर्ज हुआ। नववर्ष पर मौसम अच्छा होने और धूप खिलने से लोगों ने पिकनिक स्पॉटों पर खूब मस्ती किए। दिन का मौसम सामान्य होने से लोगों ने खुलकर नववर्ष का उत्सव मनाया। बीते पांच सालों में पिछले साल सबसे कम अधिकतम पारा रिकार्ड दर्ज हुआ था।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि एक जनवरी को न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वही अधिकतम पारा 23.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इससे पहले बुधवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था और अधिकतम पारा 21.6 डिग्री रहा। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 2.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। इसी के साथ नए साल पर बीते पांच सालों में अधिकतम पारा सबसे अधिक दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह समय से धूप निकलने तथा सर्द हवा नहीं के बराबर चलने से लोगों ने गलन से राहत महसूस की। गुनगुनी धूप होने से लोगों ने खुलकर पिकनिक स्पॉट पर इंज्वाय किए। पिछले साल एक जनवरी को पांच साल में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं वर्ष 2024 में एक जनवरी को सबसे कम न्यूनतम पारा 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
बीते पांच साल में नए साल पर ऐसा रहा मौसम
एक जनवरी को अधिकतम न्यूनतम पारा
वर्ष 2022 : 19.0 - 10.9
वर्ष 2023 : 19.0 - 8.0
वर्ष 2024 : 20.0 - 7.0
वर्ष 2025 : 17.8 - 10.2
वर्ष 2026 : 23.1 - 8.4
ये सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं