फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अच्छी सेहत के लिए चिंता छोड़ें, बीपी-शुगर की नियमित जांच कराएं

विज्ञापन
लोढ़ी ​स्थित ​वृद्धाश्रम में संबो​धित करते समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को छपका स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली (एनपीएचसीई) के तहत आयोजित शिविर में बीपी, शुगर और आंखों समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों को फल और मिष्ठान भी वितरित किया। शिविर एसीएमओ एवं एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर की अध्यक्षता में हुआ। जनरल फिजिशियन डॉ. गणेश प्रसाद ने बुजुर्गों को हाइपरटेंशन और डायबिटीज के कारण, बचाव और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में अनावश्यक चिंता से बचना चाहिए। बीपी या शुगर की समस्या होने पर नियमित जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करें। अधिकारियों ने बताया कि एनपीएचसीई के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिरियाट्रिक वार्ड भी उपलब्ध है। शिविर में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, अमरेश पाठक, नवीन कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें