फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े-दलित भाजपा के लिए केवल चुनावी हिंदू: लौटन राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा है कि भाजपा के लिए पिछड़े और दलित समाज केवल चुनावी हिंदू हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद पूरी तरह भुला दिया जाता है। राॅबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर मोहल्ले में सपा नेता किरण निषाद के आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा और निषाद पार्टी पर जमकर निशाना साधा। लौटनराम निषाद ने कहा कि भाजपा ने मंडल आयोग की सिफारिशों और ओबीसी आरक्षण के विरोध में कभी कमंडल यात्रा निकाली थी। ऐसे में वह पार्टी पिछड़ों की हितैषी कैसे हो सकती है। भाजपा केवल चुनावी लाभ के लिए निषाद, कश्यप, बिंद, केवट, राजभर, मौर्य, गूजर, कोल, गोंड, खटीक जैसे पिछड़े वर्गों को ‘हिंदू’ कहती है, लेकिन सरकार बनने पर उन्हें नजरअंदाज कर देती है। भाजपा पिछड़े-दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती है। भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी को संजय निषाद एंड फैमिली प्राइवेट लिमिटेड ठग कंपनी बताया। कहा कि भीड़ होती है निषाद समाज की, चंदा भी उन्हीं का, लेकिन टिकट सवर्णों को मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय निषाद केवल अपने परिवार के हित की राजनीति कर रहे हैं। अब प्रदेश की सभी नदियों को मत्स्याखेट के लिए नीलामी के माध्यम से ठेके पर दिया जा रहा है, जिससे परंपरागत मछुआरा समुदाय के अधिकार छीने जा रहे हैं। संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर को अपने समाज की अपेक्षा केवल व्यक्तिगत लाभ की चिंता है। प्रेस वार्ता में जयप्रकाश साहनी, गुड्डू साहनी, कृष्ण कुमार निषाद, भोलानाथ निषाद, रमाशंकर निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें