फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र के लिए भरी हुंकार

Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज बीटीसी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा विभाग पर नियुक्ति करने में हीलाहवाली करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।

दोपहर करीब एक बजे बीटीसी 2011 संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पांडेय के नेतृत्व में प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बीएसए दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 26 अक्तूबर,15 को 15 हजार सहायक अध्यापक पदों पर काउंसलिंग कराई गई थी। इसके बाद 28 अक्तूबर को विद्यालय आवांटित किया गया।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक किसी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। इसके लिए कई बार बीएसए को मांगपत्र दिया गया, लेकिन उनके द्वारा अभी तक नियुक्ति पत्र किसी को नहीं दिया गया।

जबकि बीएसए ने नौ नवंबर को नियुक्ति पत्र देने के लिए सभी को कार्यालय बुलाया था। कहा कि दूसरे जिले मेें  नियुक्ति पत्र वितरित कर दी गई है।

चेतावनी देते हुए कहा कि दस अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जय प्रकाश राय, शशांक चतुर्वेदी, देव प्रकाश गुप्ता, निर्भय कुशवाहा, संध्या भारती, आकाश पांडेय, शुभम सिंह द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें