अनपरा। नगर के अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित . नागेंद्र यादव स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें अनपरा स्पोर्टिंग क्लब सीनियर और निगाही फुटबाॅल क्लब फाइनल में पहुंच गई।
पहला सेमीफाइनल मैच अनपरा स्पोर्टिंग क्लब जूनियर और अनपरा स्पोर्टिंग क्लब सीनियर के बीच खेला गया। इसमें 3-1 के स्कोर से अनपरा स्पोर्टिंग क्लब सीनियर ने मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच चंदौली फुटबॉल क्लब और निगाही फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों ने एक-एक गोल किए। पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से निगाही क्लब मैच जीत लिया। रविवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही सोनभद्र और सिंगरौली की महिला टीम का भी फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर माघवेंन्द्र सिंह, अनिल थापा, दारा कन्नौजिया, हरिशंकर, लवकुश तिवारी मौजूद रहे।