फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद बंटा नियुक्ति पत्र

Tue, 22 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने को लेकर मंगलवार की दोपहर में जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने रात भर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


 दोपहर में भाजपा नेताओं के पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर एसडीएम सदर की अगुवाई में फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम के समझाने के बाद अभ्यर्थी शांत हुए। दोपहर बाद काफी हो हल्ला करने पर कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे घटनाक्रम का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में विकास भवन परिसर में पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों को सीडीओ द्वारा लौटाए जाने के बाद अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्हें आश्वासन मिला था कि शाम तक उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा लेकिन जैसे-जैसे शाम होती गई उनका गुस्सा बढ़ता गया।

 अंतत: शाम तक नियुक्ति पत्र न निर्गत होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया और पूरी रात वहीं धरना देकर बिता दिया। फिर बीएसए ने उन्हें मंगलवार को 11 बजे तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया लेकिन वह समय भी बीत गया।

इसी बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी समर्थकों के साथ बीएसए कार्यालय पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। यहां अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू हुई तो सूचना पर एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल केडी यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।

 बेसिक शिक्षा अधिकारी रामभरन राम राजभर ने बताया कि जिले में कुल 386 पद पर नियुक्ति पत्र जारी करना था। इसमें से 358 पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें 136 महिला और 222 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। बताया कि कुछ अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र जारी होना शेष है। ऐसे लोगों का व्यवसायिक प्रमाण पत्र होने के नाते उन पर निर्णय नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें