फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की तनी चादर, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोमवार की सुबह, आठ बजे का समय और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज में इतना घना कोहरा कि वाहनों की रफ्तार थम सी रही थी। विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाले कांपते हुए नजर आए। दोपहर बाद जब धूप निकली तब लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही पुन: गलन से लोग परेशान दिखे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सयिस और अधिकतम 21.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस वजह से गलन काफी ज्यादा है। दिन में भी हवा चलने के कारण ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस होता है। सोमवार की सुबह जब लोग जगे तो घर के बाहर घना कोहरा छाया था। आलम यह था कि कोहरा वाहनों की रफ्तार को भी कम कर दिया। ग्रामीण सड़कों पर तो 100 मीटर दूर के भी वाहन ठीक से नजर नहीं आ रहे थे। राबर्ट्सगंज नगर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सुबह दस बजे के करीब हल्की धूप निकली लेकिन उस समय हवा इतनी ज्यादा थी कि ठंड का असर कम नहीं हो रहा था। 12 बजे के करीब जब हवा कम हुई और धूप ठीक से निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें