फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुबह 8 बजे तक छाया रहा कोहरा, न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़का

विज्ञापन
वाराणसी मार्ग पर सुबह छाया कोहरा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार की सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में बीते एक पखवाड़े से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सात दिन बाद शनिवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे दिन रविवार को भी अधिकतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम पारा में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान में गिरावट के पीछे आसमान में कोहरा छाना बताया जा रहा है। इससे पहले 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। जबकि उस दिन न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। रविवार को न्यूनतम पारा 17.1 और अधिकतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.0 और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा था और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.4 और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही दिन में हल्की उमस भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें