फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 20 दिन पहले शिलान्यास के बाद फ्लाईओवर काे निर्माण कार्य धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रासिंग पर करीब 20 दिन पहले शिलान्यास करते हुए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तो शुरू करा दिया गया है। मगर अभी तक टेस्टिंग का काम भी पूरा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने केे बाद फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने में समय लग सकता है। जाम की समस्या को देखते हुए लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी। दोहरीकण कार्य की स्वीकृति के दौरान फ्लाईओवर के निर्माण के लिए भी करीब 54 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया।
इसके बाद से फ्लाईओवर केे निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर रेल विभाग और कार्यदाई संस्था की तरफ से कवायद चल रही है। रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 900 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनना है। बीते सात अप्रैल को फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का सांसद छोटेलाल खरवार ने शिलान्यास भी कर दिया। शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य में तेजी की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन

मगर अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो टेस्टिंग केे लिए मशीन के जरिये होल किया जा रहा है, इसके बाद पिलर पर 60 से 70 टन का दबाव किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि इतनी क्षमता का भार पिलर सहन कर पा रहा है या नहीं। कार्यदाई संस्था झांझरियां कंट्रक्शन कंपनी के सुधीर गुप्ता का कहना है कि टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें