कोन। परिषदीय प्राथमिक शिक्षा में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और उनकी बुनियादी भाषा व गणितीय दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से बीआरसी कोन में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षकों श्रावण कुमार और दिलीप चौरसिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने, लिखने, समझने और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने और बच्चों की सीखने की प्रगति का आकलन करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने एफएलएन के लक्ष्यों और कक्षा शिक्षण में इसके महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने उत्साह दिखाया और सिखाई गई गतिविधियों को अपने विद्यालयों में क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। विकास खंड के सभी शिक्षक-शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण बैचवार चल रहा है, जिसकी देखरेख प्रतिदिन खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कर रहे हैं। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षक दिलीप चौरसिया, श्रवण कुमार, मनोहर सिंह, दीपमणि त्रिपाठी, राजेश यादव, संजीव कुमार आदि रहे।