फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जवाबदेह सरकार के लिए अब सोनभद्र में होगी पूर्वांचल यात्रा

विज्ञापन
म्योरपुर के रासपहरी में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
म्योरपुर। जवाबदेह सरकार की मांग को लेकर मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा अब सोनभद्र में जारी रहेगी। यात्रा के दौरान गांव, कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से संपर्क एवं संवाद किया जाएगा। यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर वाराणसी के शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद एवं आमसभा का आयोजन होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को रासपहरी स्थित रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग का अलग कॉलम शामिल करने का वादा पूरा नहीं किया। साथ ही आदिवासी समाज की लंबे समय से उठ रही आदिवासी धर्म कोड की मांग की भी लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में इन दोनों मुद्दों को प्रमुख जनसरोकार के सवाल के रूप में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवास जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी दी जा सकती है। अगर सरकार कॉरपोरेट घरानों की संपत्ति पर कर लगाने और काले धन की अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण करने का साहस दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें