फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : कैमूर वन्य जीव प्रभाग के महुअरिया रेंज में ब्लैक बक घाटी तक पहुंची थीं लपटें, काबू पाया गया

Mon, 31 Mar 2025 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कैमूर वन्य जीव प्रभाग के महुअरिया रेंज में ब्लैक बक घाटी तक पहुंची थीं लपटें। तेजी से बढ़ रही आग बनी चिंता का सबब। 24 घंटे से लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में वृद्धि के साथ जंगलों में आग लगने का क्रम तेज हो गया है। महुअरिया के कैमूर वन्य जीव विहार में 24 घंटे से लगी आग पर सोमवार को काबू पाया जा सका। तेजी से बढ़ती आग को नियंत्रित करने में वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ, रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर डटे रहे। हालांकि इस घटना से वन्य जीवों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


शनिवार की रात अचानक गुरमा रेंज के अलउर गुरदह इलाके के जंगल में भीषण आग लगी थी। देखते ही देखते आग रविवार की रात करीब पांच सौ मीटर ऊंचाई पर स्थित महुअरिया रेंज के सोन ब्यूटी, लखनिया रॉक पेंटिंग से जुड़े ब्लैक बक घाटी तक पहुंच गई। आग लगने की इस घटना की जानकारी कैमूर वन्य जीव के डीएफओ तापस मिहिर तक पहुंची।

रविवार की रात तक डीएफओ पूरी टीम के साथ ब्लैक बक घाटी पहुंच गए। ब्लैक बक घाटी की ओर बढ़ रही आग को बुझाने के लिए करीब पचास वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। सोमवार की सुबह तक पूरी तरह से आग बुझा दिया गया।
विज्ञापन


फॉसिल्स पार्क में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू
 फॉसिल्स पार्क सलखन में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज हवाओं के प्रभाव से आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में जलती बीड़ी, सिगरेट फेंकने से आग लगी है। वहीं आसपास के लोगों का मानना है कि किसी ने जान बूझकर आग लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें