फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोक अदालत के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रचार रथ को रवाना किया गया। एसबीआई व इंडियन बैंक के इस संयुक्त प्रचार रथ को जिला जज आशोक कुमार यादव ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरुक करते हुए सुलह-समझौते के जरिए मुकदमों के निस्तारण के लिए प्रेरित किया। न्यायालय परिसर से रवाना हुआ प्रचार रथ बढ़ौली चौराहा सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचा। लोगों को 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश खलीकुज्जमा, प्रभारी सचिव एहसानुल्लाह खान, अचल प्रताप सिंह, संतोष कुमार चतुर्वेदी, विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें