कुछ दिन पहले संक्रमित मिले सोनभद्र जिले के घोरावल नगर पंचायत के संविदा कर्मी के संपर्क में आए पांच और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की। इसके साथ ही जिले में पॉज़िटिव मिले लोगों की संख्या 47 हो गई है। जिनमें 34 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
अब एक्टिव केस की संख्या 13 हो गई है। संक्रमित मिले सभी पांचो कर्मी स्थानीय हैं। इस बीच चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी सैंपल लेने में जुटीं रहीं। दोपहर तक 95 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। अब तक 5820 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 4915 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 47 पॉज़िटिव और 4868 की रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं।