फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 90 किलोग्राम मोरपंख के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/सोनभद्र। रेलवे पुलिस और वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात 90 किलो मोरपंख के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित वन सामग्री के अवैध व्यापार के आरोप में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चोपन के रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि ट्रेन से तस्कर मोर पंख लेकर जा रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद उप क्षेत्रीय वन अधिकारी चोपन अनिल कुमार, आरपीएफ चोपन से उप निरीक्षक प्रशांत कुमार चोपन स्टेशन पर उक्ट ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। रात डेढ़ बजे ट्रेन आई तो चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां एक जनरल बोगी में 3 तो दूसरी में दो बंडल मोर पंख मिले।
इस दौरान बिरौंधी इटावा निवासी शिवम, बलवीर, तारपुर औरैया निवासी सौरभ सिसोदिया, राजकुमार और सोनू को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इटावा व झींझक से मोर पंख लेकर संबलपुर बेचने जा रहे थे। प्रतिबंधित वन सामग्री के अवैध व्यापार के आरोप में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें