फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंढमगंज रेंज में जंगल से काटे गए पांच साखू व दो आसन के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज रेंज में हरे वृक्षों की कटान और जंगल पर कब्जे रुक नहीं रहे हैं। रेंज में बड़ा बासीन में पांच साखू व दो आसन के पेड़ बृहस्पतिवार रात काट दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बासीन के सुरसा नाला में एक साखू व एक आसन, दोमुंहनी नाला में दो साखू, चरकपथली में एक साखू व एक आसन तथा चरक पथली नाला में एक भारी भरकम साखू का हरा व बेशकीमती पेड़ काट दिया गया। शुक्रवार सुबह इन लकड़ियों का बोटा बनाये जाने के दौरान जंगल में ठक ठक की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण युवक जब उक्त स्थलों पर पहुंचे और फोटो बनाने लगे तो तस्कर जंगल से भाग खड़े हुए। इस बाबत डीएफओ रेनुकूट एम पी सिंह ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली है। कहा कि लकड़ी काटने वाले तस्करों के सुराग भी मिले हैं। विभाग जल्दी ही उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें