फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में पांच पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के रौप गांव में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारियों को विलंब से देने के आरोप में पांच पुलिस कर्मियों पर गिरि गाज। एसपी ने दो कांस्टेबल को निलंबित करते हुए एक दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया। सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

बता दें कि 23 मई की रात रौप गांव में बिजली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल घटना की सूचना नहीं दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सिटी सीओ को पुलिस कर्मियों के कार्य प्रणाली की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया। सीओ की जांच में पुलिस कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देने में लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चुर्क पुलिस चौकी में तैनात लापरवाह कांस्टेबल उमाकांत शर्मा और सदर कोतवाली में तैनात मुंशी संजय यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं सदर कोतवाली में तैनात रहे दारोगा उप निरीक्षक रामकुमार सिंह, आरक्षी समेश कुमार यादव व रमेश चंद्र सेन को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ सदर अभिनव यादव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर एसपी केकड़ा रूख अख्तियार करने से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें