फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच की मौत, 16 घायल

Sat, 14 Jan 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
शक्तिनगर में रोडवेज बस के टकराने से क्षतिग्रस्त बाइक।
विज्ञापन
 जिले में शनिवार का दिन  हादसों भरा रहा। जहां घोरावल और रामगढ़ के क्षेत्र में हुए हादसे में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।  वहीं ऊर्जांचल परिक्षेत्र के शक्तिनगर और बीजपुर में हुए हादसे में युवा व्यवसायी सहित तीन की मौत हो गई। इन सड़क हादसों में 16 लोग घायल भी हो गए। एक को गंभीर हालत में वाराणसी ले जाया गया है।
विज्ञापन



शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कालोनी गेट के समीप शनिवार की दोपहर एक  बजे के करीब हादसा हुआ। धर्मेंद्र कुमार गुप्ता 27 वर्ष, दिनेश सोनकर 18  वर्ष, रोहित सोनकर 16 वर्ष निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर, तीनों एक ही बाइक से एनटीपीसी सिंगरौली गेट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गेट के पास पहुंचे, सामने से  आकर गेट के पास सवारी उतार रही रोडवेज बस में सीधी टक्कर मार दी। रफ्तार  तेज होने से बाइक के परखचे उड़ गए।  धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। दिनेश  ने उपचार के लिए जाते समय दम तोड़ा। उधर, बीजपुर थाना इलाके के पोथीपाथर में  शुक्रवार की रात कार-ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो सवार रमाशंकर और  रामपति निवासी नधिरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एनटीपीसी रिहंद के  धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां रामपति की शनिवार को मौत हो  गई। रमाशंकर का उपचार जारी है।


इसी तरह रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मगरदह गांव के पास चढ़ाई पर  शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी पिकअप  पलट गई। इस हादसे में बाल गंगाधर (16) निवासी गड़वान की मौत हो गई। जबकि  गड़वान निवासी मेहीलाल (74), ओमप्रकाश (16), राजेश्वर (36), पिंटू (22),  लोरिक (40), शिवकुमारी (20), कुंती (30), राजू (18), बैजनाथ निवासी शांति  (30), विफना (77), गौरीशंकर (74), शमलवती (32) घायल हो गए। ग्रामीणों ने  दूसरे पिकअप और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल और निजी क्लिनिक भेजा।  बताया गया कि रामगढ़ से पिकअप सवारी बैठाकर गड़वान जा रही थी। पिकअप में दो  दर्जन से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन



घोरावल थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में अनियंत्रित कार शनिवार को बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें लालजी (50) निवासी नेवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एकादशी (  45) पत्नी लालजी और दीपक (22) पुत्र लालजी घायल हो गए। घायलों का सीएचसी घोरावल में उपचार कराया गया। घटनाओं को लेकर कोहराम की स्थिति रही। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें