फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात में दो बाइक की टक्कर में दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुटहां गांव निवासी कमलेश (32) पुत्र भीखम उसकी पत्नी बसंती (30) और साले अमर (22) पुत्र राजकुमार को बृहस्पतिवार रात घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। बसंती ने बताया कि वह अपने पति कमलेश व भाई अमर के साथ रिश्तेदारी में गई थी। घर लौटते समय घोरावल के कोहरथा मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हुई टक्कर में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना खड़देउर गांव में हुई। मिर्जापुर के आमघाट निवासी प्रदीप (22) पुत्र रामधनी व घोरावल के मोहिनी गांव निवासी आशीष (24) पुत्र पिंटू को बृहस्पतिवार रात परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि खड़देउर गांव में एक बाइक पर सवार आशीष व दूसरी बाइक पर सवार प्रदीप आपस में टकरा गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें