फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक और साइकिल की टक्कर में पांच घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बाइक और साइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद साइकिल सवार गोरख (44) पुत्र रामनाथ निवासी बरवाटोला आरंगपानी, रामशरण (45) निवासी चांगा और बाइक सवार भोला दयाल (50), राम कुमार (24), रामसनीचर (45) सभी निवासी घघरी थाना बभनी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में रामशरण और भोला दयाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें