फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मान मनौवल के बाद अध्यक्ष पद पर 13 ने उठाया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद बृहस्पतिवार को नाम वापसी हुई। विभिन्न निकायों से अध्यक्ष पद के कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। इससे पहले दिन भर मान-मनौवल का दौर चला। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र से अध्यक्ष पद पर कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसमें निर्दल प्रत्याशी सविता स्वरूप ने पर्चा वापस ले लिया। यहां सभासद पद के लिए भी सात ने पर्चा वापस लिया। कुल 25 वार्डों में अब 146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद यहां दस वार्डों से 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।
दुद्धी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुनीता कमल और अनिता गुप्ता ने पर्चा वापस लिया तो रेणुकूट से राम कुमार जायसवाल, सोनी सिंह व प्रतिमा ने पर्चा उठाया। सबसे ज्यादा अनपरा से पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इसमें अंजनी कुमार यादव, धर्मेंद्र, नागेंद्र, चुन्नू कुमार और सुमित शामिल रहे। पिपरी में किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। दुद्धी तहसील की चारों निकाय से सदस्य के कुल 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। ओबरा के राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में चल रही तीन निकायों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बृहस्पतिवार को नाम वापसी हुई। डाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कबूतरी देवी, वार्ड नंबर 10 से सदस्य प्रत्याशी दिलीप सिंह और वार्ड 9 से प्रत्याशी आरती ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। डाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुल छह प्रत्याशी और सदस्य के लिए दस वार्डों से कुल 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद से सुरेश जयसवाल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। यहां से अध्यक्ष पद पर कुल 8 प्रत्याशी और विभिन्न वार्डों से कुल 77 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ओबरा नगर पंचायत के वार्ड 12 से क्षमा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुल आठ प्रत्याशी और 18 वार्डों से कुल 117 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


घोरावल में नहीं बनी बता, दिन चली मनाने की कोशिश
घोरावल। नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक निर्दल प्रत्याशी का नामांकन वापस कराने के लिए बृहस्पतिवार को दिन भर मान मनौवल का दौर चला। सत्ताधारी दल के कई नेता, जनप्रतिनिधि उन्हें मनाने में लगे रहे। बात न बनने पर पार्टी नेता बृहस्पतिवार को खुद घोरावल पहुंच गए। कई चक्रों में बातचीत के बाद भी पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके निर्दल प्रत्याशी ने चुनाव मैदान से हटने से इनकार कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए कोई नाम वापसी नहीं हुई। अलबत्ता सदस्य पद के भाजपा से घोषित एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 10 से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार अब अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी भाजपा के राजेश कुमार, निर्दल राकेश कुमार, सपा के रमेशचंद्र पांडेय, बसपा के सूरज श्रीवास्तव, कांग्रेस के जयप्रकाश मोदनवाल, आम आदमी पार्टी की इंद्रावती देवी में मुकाबला होगा। वहीं 10 वार्डों के सभासदों के लिए कुल 47 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें