फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल में घुसा चूहा पांच फीडर हुए ट्रिप

Thu, 29 Mar 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
अनपरा। 33/11 केवीए के बांसी सब स्टेशन पर स्थापित पैनल में बुधवार की देर रात तेज आवाज के साथ सब स्टेशन के सभी पांचों फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति ठप होने की खबर से हड़कंप मच गया। बिजली कर्मी रात में फाल्ट ढूंढते रहे मगर कामयाबी नहीं मिली। सुबह बिजलीकर्मियों को फाल्ट ढूंढने के दौरान पैनल में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। इस दौरान 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि लगभग एक बजे के आसपास बांसी सब स्टेशन के पैनल में तेज आवाज हुई। आवाज होते ही अनपरा, गरबंधा, रेलवे, एमजीआर, औड़ी फीडर ट्रिप हो गई। एक साथ कई जगहों पर बत्ती गुल होते ही हड़कंप मच गया। सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों ने फाल्ट ढूंढने का रात्रि में काफी प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई।


जब सुबह हुई तो देखा कि पैनल में एक चूहा मरा पड़ा हुआ है। अवर अभियंकता विमलेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात एक बजे आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजलीकर्मियों ने गुरुवार सुबह 11:45 बजे आपूर्ति बहाल कर दी है। पैनल में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें