फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर परमिट के गिट्टी बेचने पर पांच क्रशर प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़े निर्देश के बाद भी बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कई क्रशर प्लांट संचालक बगैर परमिट के ओवरलोड गिट्टी बेचने का काम रोक नहीं रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ डीएम चंद्र विजय सिंह ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के क्रम में शनिवार की शाम ओबरा एसडीएम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने पांच क्रशर प्लांटों को सील कर दिया। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम सहदेव मिश्रा के पर्यवेक्षण में सभी तहसीलों के एसडीएम को अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में अधिकारी कार्यवाही कर रहे हैं। शनिवार की देर शाम बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने क्रशर प्लांटों पर छापेमारी की। इस दौरान कई प्लांट के संचालक और कर्मी मौके से फरार हो गए। ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बगैर परमिट के ओवरलोड गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रक चालकों के बयान पर पांच क्रशर प्लांटों को सील कराते हुए उनके संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। कहा कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी परमिट भी चालकों को मुहैया कराने की बात सामने आई है। इसकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें