फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बैठक करते प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को उरमौरा स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

योगेश पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्र, अनुदेशक, संविदा शिक्षक एवं संविदा पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्थायीकरण, सभी राज्यों में नयी शिक्षा नीति में शिक्षक विरोधी प्रावधानों को समाप्त करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को शत प्रतिशत लागू किये जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। 25 जुलाई से 25 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 26 अगस्त को सभी ब्लॉकों से हस्ताक्षर प्रपत्र जमा होंगे जो लखनऊ भेजा जाएगा। 15 नवंबर को लखनऊ स्थित इको गार्डेन में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा। वहीं 30 जनवरी 2023 को राजधानी नई दिल्ली में बड़ा धरना प्रदर्शन होगा। जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, शशांक चतुर्वेदी, रविंद्र नाथ चौधरी, अशोक सिंह, मोहित लाम्बा, नवीन गुप्ता, राजेश जायसवाल, अमित चौबे, राजेश द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष मनीष शर्मा, अभिषेक, रविंद्र सिंह, राघवेंद्र तिवारी, मनीष पाठक, चंद्रजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, संतोष सिंह, सुनील माथुर, तरुण चौबे, भोलानाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें